Recipe In Hindi Paneer Bhurji
पनीर भुर्जी रेसिपी (Paneer Bhurji Recipe): पनीर से बनने वाली अलग-अलग तरह की सब्जियों के साथ ही पनीर भुर्जी को भी काफी पसंद किया जाता है. पनीर एक ऐसा फूड आइटम है जिसके बिना भारतीय खाने का स्वाद कुछ कम सा महसूस होता है. पनीर से बनने वाली सब्जियां तो लगभग सभी भारतीय घरों में पसंद की जाती हैं. पनीर की इन सब्जियों की लंबी फेहरिस्त भी है. इसी तरह पनीर भुर्जी का जायका भी काफी लज़ीज होता है. आज हम आपको ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.
पनीर भुर्जी एक ऐसी फूड डिश है जिसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है. ये एक सरल और टेस्टी रेसिपी है जो कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि.
ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक टुकड़े काट लें. टमाटर के बीजों को भी हटा दें. अब एक बाउल में पनीर लेकर उसे चूरा कर लें और अलग रख दें. अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें.
Paneer Bhurji Recipe: कैसे बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर भुरजी, पूरी पराठा के साथ लगेगी बहुत यमी, Paneer Bhurji Recipe In Hindi, How To Make Paneer Bhurji
जब जीरा चटकने लगे तो तेल में बारीक कटी प्याज डालें और चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए. इसके बाद इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं और भूनें. फिर बारीक कटे टमाटर डालें और इन्हें नरम होने तक भून लें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर मिलाएं. कुछ सेकंड बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर सहित सभी मसाले डालकर मिला लें.
अब मसालों को धीमी आंच पर कम से कम 1 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालें और मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाएं. इसके बाद इसमें चूरा किया हुआ पनीर डालकर करछी की मदद से मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें. स्वादानुसार नमक डालने के बाद पनीर भुर्जी को ढककर 3-4 मिनट तक पकाएं. इसके बदा गैस बंद कर दें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती डालकर मिला लें. टेस्टी पनीर भुर्जी गर्मागर्म सर्व करें.

Posting Komentar untuk "Recipe In Hindi Paneer Bhurji"